बच्चों का निवाला बेंचने वाले शिक्षक के विरुद्ध डीईओ का अनुशासनिक अनुशंसा, गिरेगी गाज
-भवानीपुर के बुनियादी विद्यालय में कार्यरत हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार
मोतिहारी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ने संग्रामपुर अंतर्गत भवानीपुर के एक विद्यालय के शिक्षक के विरुद्ध क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मुजफ्फरपुर को अनुशंसा जारी किया है जाहिर है कि उक्त शिक्षक पर विभागीय गाज गिरेगी। बताते हैं कि सुनील कुमार श्रीवास्तव, (निम्न अवर शिक्षा सेवा) प्रभारी प्रधानाध्यापक, रा. बुनियादी विद्यालय भवानीपुर, प्रखंड-संग्रामपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित है। उनके कृत्य का वीडियो वायरल हुआ है वायरल हुआ है जिसमें चावल बेचने की पुष्टि हुई है।
डीईओ ने 07 अक्टूबर को ही जिला प्रबंधक (मध्याहन भोजन) एंव बीआरपी जितेन्द्र ने विद्यालय का स्थलीय जांच/निरीक्षण कराया। स्थानीय ग्रामीण एवं विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा बताया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा चावल बेचा गया है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवता काफी खराब रहती है। मध्याह्न भोजन भंडार पंजी के अनुसार 22 बोरी चावल की उपलब्धता होनी चाहिए थी, परन्तु 28 बोरी चावल उपलब्ध पाया गया, इससे अनियमितता स्पष्ट परिलक्षित होती है। इसके अतिरिक्त कई
गंभीर आरोप लगाया गया। प्राप्त जांच रिपोर्ट के बाद उपरोक्त कृत्य जिसकी पुष्टि वायरल विडियों से भी हो रही है, के दृष्टिगत अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है।

