रबी फसलों के बीज वितरण में देरी नहीं करें विक्रेता: कृषि पदाधिकारी

रबी फसलों के बीज वितरण में देरी नहीं करें विक्रेता: कृषि पदाधिकारी
Facebook WhatsApp

-नवंबर तक दलहन-तिलहन के बीज का शत-प्रतिशत वितरण करने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश 

मोतिहारी। जिला कृषि कार्यालय में रबी योजना के सफल संचालन को लेकर बीआरबीएन के बीज विक्रेताओं की बैठक हुई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी मृणाल शास्त्री ने सभी विक्रेताओं को समय पर बीज का उठाव कर किसानों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि रबी सीजन में किसानों को बीज के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विक्रेता निर्धारित समय के भीतर बीज उठाव और वितरण की प्रक्रिया पूरी करें। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग विशेष पहल कर रहा है। इसके तहत नवंबर तक दलहन और तिलहन के बीज का शत-प्रतिशत वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने सभी विक्रेताओं से इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम करने को कहा। रबी फसलों की खेती के लिए मटर, मसूर, मक्का, सरसों, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न और गेहूं समेत अन्य फसलों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सहायक निदेशक, बीज उत्पादन रंजन राजीव ने बीज वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों तक बीज पहुंचाने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। सभी विक्रेता विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराएं, ताकि रबी फसलों की बुआई प्रभावित नहीं हो।

अधिकारियों ने विक्रेताओं से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वितरण कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

इस दौरान कृषि परामर्शी डॉ. मुकेश कुमार, तकनीकी सहायक अनिल सिंह, सुधीर सिंह, थोक उर्वरक विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामबाबू कुंवर तथा डीलर संजय ठाकुर, अजय कुमार, नीरज जायसवाल, पवन कुंवर, विवेक उपाध्याय, चूमन पांडेय और रोहित सिंह सहित कई विक्रेता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page