मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में शोध की नई पहल

Facebook WhatsApp

– मुंशी सिंह महाविद्यालय मोतिहारी के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने डिसर्टेशन किया जमा

मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय, के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के विभिन्न विषयों पर शोध कार्य पूरा कर अपना डिसर्टेशन संबंधित विभाग में जमा किया। यह शोध कार्य महाविद्यालय परिसर स्थित सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी  में संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक की अनुमति से विद्यार्थियों ने केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला में अपने-अपने शोध विषयों पर कार्य किया।

यह शोध कार्य डॉ. सफीकुर रहमान के मार्गदर्शन एवं देखरेख में पूरा हुआ। शोध के दौरान विद्यार्थियों ने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी से संबंधित वैज्ञानिक अवधारणाओं, प्रयोगशाला तकनीकों और अनुसंधान पद्धतियों का गहन अध्ययन किया। डिसर्टेशन जमा करने वाले विद्यार्थियों में ज़क्की ख़ान, ऋषिका राज, रश्मि रंजन, जयंत प्रियदर्शी, अनु श्री, प्रिंसी कुमारी, रिया कुमारी, नेहा कुमारी, राहुल कुमार एवं मो. जाबीर हुसैन शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर संबंधित विभाग में डिसर्टेशन जमा किया।

महाविद्यालय की सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी में उपलब्ध आधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का उपयोग कर विद्यार्थियों द्वारा शोध कार्य पूरा किया जाना उच्च शिक्षा में प्रयोगशाला-आधारित अध्ययन और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे शोध कार्यों से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक, प्रयोगात्मक और विश्लेषणात्मक अनुभव भी प्राप्त होता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक ने शोध कार्य पूरा करने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की कामना की।  विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति विकसित करना उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। महाविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page