हरियाणा में मजदूरी करने गये व्यक्ति की मौत,शव पहुंचते ही मचा कोहराम
पूर्वी चंपारण। जिले के कल्याणपुर पंचायत के 40 वर्षीय रविन्द्र साह की हरियाणा के गरौंडा में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गईं। मृतक हरियाणा में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर साथी मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। इधर मौत की खबर मिलते ही कल्याणपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी जयलाशो देवी पति का शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। मृतक को दो छोटे पुत्र विकास कुमार 15 वर्ष व विक्की कुमार अभी पढ़ाई कर रहा है।

