पोखर में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत 

पोखर में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भूमिहारी टोला गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गांव के ही डब्लू चौबे के दो वर्षीय इकलौते पुत्र की पोखरा में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी व रामगढ़वा प्रखंड के उपप्रमुख अरविंद पांडेय ने बताया कि गुरुवार की शाम गांव का ही एक अन्य छोटा बच्चा उस दो वर्षीय मासूम को खेलाने के लिए अपने साथ लेकर गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते दो वर्षीय बच्चा पैर फिसलने से पास के ही पोखरा में जा गिरा। बच्चे के पानी में गिरते ही साथ गए दूसरे बच्चे ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे  मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़वा पुलिस मौके पर पहुँची और कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। मासूम बच्चे की अचानक हुई इस मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page