रक्सौल के महदेवा गांव में ग्रामीणो ने कांग्रेस उम्मीदवार को लड्डूओ से तौला

रक्सौल के महदेवा गांव में ग्रामीणो ने कांग्रेस उम्मीदवार को लड्डूओ से तौला
Facebook WhatsApp


रक्सौल। प्रखंड के नोनेयाडीह पंचायत अंतर्गत महदेवा गांव में शनिवार की देर शाम एक अनोखे आयोजन का साक्षी बना, जब रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद का ग्रामीणों ने पारंपरिक और भावनात्मक अंदाज में स्वागत किया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने उन्हें लड्डू से तौला। तराजू के एक पलड़ा पर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद को बैठाया गया, जबकि दूसरे पलड़ा पर लड्डू के पैकेट रखे गए। जैसे ही दोनों पलड़े का वजन बराबर हुआ, वहां उपस्थित हजारों ग्रामीणों की तालियों और जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर इस पल को उत्सव का रूप दे दिया। इस अनोखे सम्मान से भावुक हुए श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि “यह लड्डू नहीं, बल्कि महदेवा गांववासियों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। जनता का यह प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।” उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में उद्देश्य जनता की सेवा करना है, न कि पद या प्रतिष्ठा हासिल करना। कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि गांव की जनता आज भी उनके कार्यकाल और जनसंपर्क से गहराई से प्रभावित है। ग्रामीणों ने कहा कि श्याम बिहारी प्रसाद का प्रत्येक व्यक्ति से आत्मीय संबंध है, वे हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता उन्हें केवल नेता नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानती है।

इस अवसर पर महदेवा गांव के विभव सिंह, शशिभूषण सिंह, संजय सिंह, मिट्ठू सिंह, अजय सिंह, वकील मियां, पूर्व सरपंच मीर हसन, रामेश्वर यादव, चंद देव पासवान, रामनिवास पासवान, जगन्नाथ महतो, ध्रुव शाह, पूर्व वार्ड सदस्य उमेश महतो, भगवान महतो, रामनन राम, छठी घाट मंदिर के पुजारी गणेश झा, कपिल देव यादव, विजय यादव, मेघु यादव, नयन मिश्रा, भोला पंडित, नंदेश्वर मिश्र सहित विभिन्न समाजों के हजारों लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और आपसी एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि महदेवा गांव में आज भी राजनीति से ऊपर जनता के दिलों में अपने नेता के प्रति सम्मान और स्नेह की परंपरा जीवित है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page