प्रेमी युगल की पिटाई मामले में 9 गिरफ्तार

प्रेमी युगल की पिटाई मामले में 9 गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मुफ्फसिल थाने की पुलिस का क्विक एक्शन

इंस्ट्राग्राम पर रिल्श बनाने के दौरान हुआ प्यार , नाबालिग लड़की का बयान महत्वपूर्ण

मोतिहारी। प्रेमी जोड़े की पिटाई के मामले में पुलिस का एक्शन हुआ है , जिसमें 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया है कि इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि दो दिन पहले पतौरा लाला टोला में प्रेमी युगल की पिटाई की गई जिसमें एक ग्रामीण की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से प्रेमी युगल को छुड़ाया और गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया । गांव का युवक राजेश्वर कुमार भाड़े का गाड़ी चलता है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से हुई और दोनों में प्यार हो गया। लड़की के नाबालिग होने के कारण उन्होंने बालिग होने के बाद शादी करने का निर्णय लिया था। इस बीच, लड़की के घरवालों ने दो बार उसकी शादी तय की, लेकिन उसने हर बार इनकार कर दिया। बताया गया है कि बुधवार को तीसरी बार उसकी जबरन सगाई कर दी गई। विरोध करने पर घरवालों ने लड़की की पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया।

रात में लड़की ने अपने प्रेमी राजेश्वर को फोन कर पूरी बात बताई। राजेश्वर रातभर उसकी तलाश करता रहा, लेकिन वह नहीं मिली। अगली सुबह उसे दोस्त से पता चला कि लड़की के घरवाले आरोप लगा रहे हैं कि वह उसे भगा ले गया है।इसी आरोप को लेकर दोनों को बेरहमी से पिटा गया। जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम और एफबी पर रिलस बनाने के दौरान दोनों ने एक दूसरे को जाना , फिर चैटिंग शुरू हुआ और प्यार हो गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page