इनोवा के तहखाने में छिपाए गए 90 किलो गांजा बरामद

इनोवा के तहखाने में छिपाए गए 90 किलो गांजा बरामद
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और हरैया पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही करीब 90 किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है।

मादक पदार्थ को तस्करों ने पुलिस और सुरक्षा बलों की नजर से बचाने के लिए इनोवा वाहन में बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखे थे। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि एसएसबी और हरैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से एक इनोवा के माध्यम से मादक पदार्थ की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है।

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। इसके बाद सीमा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए संयुक्त टीम ने वाहन की तलाश शुरू की। इसी दौरान इनोवा गाड़ी नंबर  एमएच 14 एएम/ 1402 को सुरक्षा बलों ने  रोकने का प्रयास किया।

टीम को देखते ही चालक वाहन को रोककर मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, पहले से सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद एसएसबी और हरैया पुलिस की टीम ने इनोवा वाहन की बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान विशेष तहखाने में छिपाकर रखे  भारी मात्रा में  मादक पदार्थ बरामद हुआ।

वजन कराने पर इसकी मात्रा करीब 90 किलो बताई गई। पुलिस ने बरामद पदार्थ को जब्त करते हुए वाहन को भी  कब्जे में ले लिया। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page