घर के दरवाजे पर लगा ट्रांसफार्मर के स्थानांतरण की मांग

घर के दरवाजे पर लगा ट्रांसफार्मर के स्थानांतरण की मांग
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। पूर्वी मधुबनी पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित प्रताप मठिया गांव में करमुल्लाह अंसारी के दरवाजे पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर परिवार के लिए परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है। ट्रांसफार्मर  घर के बिल्कुल समीप होने से परिजनों को हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

परिजनों के पास घर बनाने के लिए सीमित जमीन है। ऐसे में दरवाजे पर ट्रांसफार्मर लगे रहने के कारण मकान निर्माण में भी परेशानी हो रही है। वहीं, ट्रांसफार्मर के नजदीक रहने से दुर्घटना का भय भी बना रहता है।

इस समस्या को लेकर  उक्त पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी के प्रतिनिधि रामकरण महतो ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के बगल में ही पर्याप्त जगह उपलब्ध है। यदि विभाग द्वारा उसे वहां स्थापित कर दिया जाए तो परिवार को राहत मिलेगी और संभावित खतरे से भी बचाव हो सकेगा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से जनहित में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page