नीतीश संवाद की पूर्व संध्या पर पार्टी समर्थक घरों पर करेंगे दीपोत्सव
मोतिहारी।आगामी 24 नवंबर 2026 को पार्टी द्वारा जिला में सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के कार्यकाल से बिहार को नई रोशनी और ऊर्जा मिली, नतीजतन बिहार विकसित और समृद्ध राज्य बनाने की ओर अग्रसर है। उल्लेखनीय है कि बिहार के प्रति अनेक ऐतिहासिक योगदान को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया है।
उनके सम्मान में 23 नवंबर की संध्या में पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने घर कार्यालय की छतो बालकनी दरवाजे पर काम-से-कम 11 दीप प्रज्वलित करें। जिला के सभी प्रखंड नगर कार्यालय मे 101 दीप प्रज्वलित करें।जिला कार्यालय में 251 से ज्यादा दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपोत्सव के माध्यम से हम लोग अपने नेता के प्रति अपना प्रसन्नता प्रकट कर पाएंगे। जानकारी जदयू जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने दी।

