कोइरगंवा चंवर से 120 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ कारोबारी गिरफ्तार
संग्रामपुर। थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संग्रामपुर पुलिस ने मधुबनी कोईरीगांवा विन्दटोली चंवर से 120 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है।
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मधुबनी कोईरगांवा विन्दटोली गांव निवासी राकेश मुखिया के रूप में हुई है। वहीं, पूर्व के शराब कारोबार के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त कोलाई मुखिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाइक व देशी व चुलाई शराब को जप्त कर दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
शराब कारोबार और सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत शराब कारोबारियों और नशे के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

