दंपती से 50 हजार रुपये की छिनतई

दंपती से 50 हजार रुपये की छिनतई
Facebook WhatsApp

रक्सौल।  थाना क्षेत्र के कोईरिया टोला पुल के समीप शनिवार को एक दंपती से 50 हजार रुपये छिनतई का मामला सामने आया है। पीड़ित चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा ने रक्सौल थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, कौड़िहार भगवानपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ शनिवार को सुबह करीब 11 बजे एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान कोईरिया टोला पुल के पास बाइक सवार एक व्यक्ति और पैदल चल रहे दूसरे व्यक्ति ने खुद को प्रशासन का कर्मी बताते हुए उनसे रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने रक्सौल थाने में आवेदन देकर मामले की जांच और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page