तुरकौलिया डिग्री कॉलेज में स्नातक में ऑन स्पॉट एडमिशन
–
तुरकौलिया। राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 में ऑन स्पॉट एडमिशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्नातक में नामांकन से वंचित इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज प्रबंधन ने आवेदन का अवसर दिया है। इसके तहत विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के अंदर कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
8 अक्टूबर 2026 तक कॉलेज के पोर्टल पर आवेदन किया जा सकेगा। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन का अवसर उपलब्ध नहीं होगा।
श्रीराम उग्रह सिंह कुशवाहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयसिंहपुर के परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज तुरकौलिया के प्राचार्य प्रोफेसर दुर्गेश मणि तिवारी ने बताया कि स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते कॉलेज पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार ऑन स्पॉट एडमिशन उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है

