पांच हजार रुपये का इनामी फरार अभियुक्त विनोद महतो गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामलों में था नामजद

पांच हजार रुपये का इनामी फरार अभियुक्त विनोद महतो गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामलों में था नामजद
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच हजार रुपये के इनामी अभियुक्त विनोद महतो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद महतो, पिता राम एकबाल महतो, निवासी सेमरी, थाना लखौरा के रूप में हुई है। उस पर पांच हजार रुपये के इनाम घोषित थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जितना थाना में शराबबंदी कानून के तहत दो मामले दर्ज हैं। पहला मामला जितना थाना कांड संख्या 79/20 का है, जिसमें बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, दूसरा मामला जितना थाना कांड संख्या 87/23 का है। इसमें भी इसी अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज है।

इसके अलावा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लखौरा थाना से भी जुड़ा है। लखौरा थाना कांड संख्या 164/24 में उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20(बी)(ii)(ए) के तहत मामला दर्ज है। इस प्रकार विनोद महतो के विरुद्ध अलग-अलग थानों में कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी है। पुलिस के अनुसार, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page