मेहसी में ट्रक पर लदे अंग्रेजी शराब जप्त, दो गिरफ्तार
मोतिहारी। मेहसी के पास शिवेन्द्र कुमार, निरीक्षक मद्य निषेध,मोतिहारी के नेतृत्व की गई छापेमारी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर कि आयसर ट्रक के अंदर बनाए गए तो तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
उक्त छपेमारी उत्पाद विभाग को मिले इनपुट के आधार पर की गई। छापेमारी में अवर निरीक्षक जुल्फिकार अंसारी, रमेश कुमार सिपाही, रवि कुमार एवं गृह रक्षक शामिल थे। उक्त ट्रकके तहखाने खाने से 70 कार्टून टेट्रा पैक विदेशी शराब के अतिरिक्त 10 कार्टून में 120 लीटर बियर जप्त की गई। जबकि मौके पर चालक प्रिंस यादव एवं खलासी नन्दू यादव दोनो और उत्तर प्रदेश र गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

