टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 18 मरीजों को मिला पोषण सहयोग

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 18 मरीजों को मिला पोषण सहयोग
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को बीआरसी भवन के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के सीएचसी संग्रामपुर की देखरेख में इलाज करा रहे 18 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को इलाज के साथ पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ने एक महिला टीबी मरीज को फूड पैकेट प्रदान कर की। विधायक ने टीबी मरीजों की सहायता के लिए 11 हजार रुपये की राशि भी सहयोग स्वरूप प्रदान की। उन्होंने लोगों से टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने और निक्षय मित्र बनने की अपील की।बताया गया कि मरीजों को दिए गए फूड पैकेट के खर्च का वहन सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया है। इन लोगों ने स्वेच्छा से निक्षय मित्र बनने के लिए अपनी सहमति दी है।

इस दौरान बीडीओ मुकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी के प्रतिनिधि नितेश कुमार, मुखिया सह मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष रवि सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता परमानन्द पाण्डेय ,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार पासवान, अजित सिंह,पिंटू सिंह,श्रीभगवान गिरी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page