25-26 दिसंबर को दो दिवसीय होगा भारतीय भूमिहार महासंघ के कार्यकारिणी समागमः मनीष शेखर 

25-26 दिसंबर को दो दिवसीय होगा भारतीय भूमिहार महासंघ के कार्यकारिणी समागमः मनीष शेखर 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मनीष कुमार शेखर ने कहा कि महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी के बैठक मोतिहारी में होगी। इसके लिए 25 एवं 26 दिसंबर को तिथि निर्धारित की गई है।

इसमें देश के कई लोग हिस्सा लेंगे। वे शुक्रवार श्री नरसिंह बाबा आश्रम हनुमान मंदिर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन होगा। देश भर के सभी राज्यों के भूमिहार संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल की जाएगी।

भूमिहार ब्राह्मण समाज को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्यक्रम तय किये जाएंगे।  चम्पारण के लिए यह गौरव की बात है, जहां भारत के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधि पधार रहे हैं। शेखर ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोग हमेशा से ही कृषि एवं शिक्षा के माध्यम से सभी जाति एवं वर्गों के विकास के लिए मार्ग बनाते रहे हैं।

बिहार एवं भारत के विकास के लिए भूमिहार ब्राह्मणों को संगठित करने का प्रयास करना जरूरी है। श्री शेखर ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की सफलता के लिए जिले के प्रबुद्ध एवं सक्रिय युवाओं की एक कमिटी शीघ्र ही बनाईं जाएगी।

मौके पर रत्नेश्वरी शर्मा,  मुरारी पाण्डेय, ललन शुक्ला, कुंदन शुक्ला, प्रेम प्रकाश सिंह, हिमांशु भूषण सिंह, अरविंद कुमार ठाकुर, प्रेम नारायण सिंह, विकास तिवारी, अरूण कुमार सिंह, महेश्वर पांडेय, अंशुमान अधिवक्ता, हर्ष कुमार, राजेश्वर राय, प्रशांत चौधुर आदि प्रमुख थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page