मोतिहारी सदर के राजस्व कर्मचारी का दलाल 8 हज़ार रिश्वत लेते गिरफ्तार 

मोतिहारी सदर के राजस्व कर्मचारी का दलाल 8 हज़ार रिश्वत लेते गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

-बीजेपी नेता का संबंधी बताकर कर रहा था भू-माफियाओं  के लिए काम 

मोतिहारी। जिला मुख्यालय अवस्थित सदर अंचल कार्यालय के समीप निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है। निगरानी विभाग की टीम ने 08 हज़ार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी के कथित दलाल को  गिरफ्तार किया है।

वह परिमार्जन के नाम पर रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तार दलाल श्याम कुमार अपने आप को कतिपय तौर पर बीजेपी के एक नेता का संबंधी बताकर  भू-माफियाओं के लिए काम करता था। कुछ ही दिन पहले मोतिहारी सदर डीसीएलआर का फर्जी सिंगनेचर कर फर्जी तरीके से जमीन का आदेश पारित करने के मामले में भी  श्याम कुमार  सुर्खियों में  था, लेकिन रसूख के कारण सीओ द्वारा प्राथमिकी में नाम नही दिया गया था। बताते हैं कि दलाल और राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार के द्वारा पीड़ीत  से परिमार्जन के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।

नतीजतन गुरुवार की देर रात्रि में निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते दलाल को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के अनुसार आदापुर के रूपेश शर्मा द्वारा निगरानी विभाग पटना में शिकायत किया गया था। आरोप लगाया था कि राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार व दलाल श्याम कुमार द्वारा जमीन परिमार्जन के लिए 08 हजार रिश्वत की मांग की जा रही है।सत्यापन  के बाद कांड दर्ज कर डीएसपी रणजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। उक्त गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page