प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण
Facebook WhatsApp

 बनकटवा। प्रखण्ड स्थित बालिका उच्च विद्यालय का प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार ने भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति, मरम्मत योग्य हिस्सों तथा आवश्यक सुधार कार्यों की जानकारी ली गई।

विद्यालय में किन-किन स्थानों पर कार्य की जरूरत है, इसका भी आकलन किया गया।प्रशासनिक निर्देश और पत्राचार के बाद अब विद्यालयों के कायाकल्प की योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है।

बनकटवा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार के निरीक्षण के बाद आवश्यक कार्यों के आकलन की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अब महत्वपूर्ण यह है कि प्राकलन तैयार राशि स्वीकृत होने और कार्य शुरू होने की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी हो। विद्यालयों का वास्तविक कायाकल्प तभी माना जाएगा, जब गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा होकर छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page