प्रखंड में लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’,सरकार पहुंचेगी जनता के द्वार

प्रखंड में लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’,सरकार पहुंचेगी जनता के द्वार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। सम्राट सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण की ओर से राज्यव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत 06 से 08 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को शिविर के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा।

शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन एवं शिकायतों के साथ 25 सितंबर से पहले प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का भी प्रखंडवार तथा विधानसभा क्षेत्रवार विवरण तैयार किया जाएगा। प्रशासन ने सभी प्राप्त मामलों का 26 अक्टूबर तक निपटारा सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।

प्रत्येक पंचायत सरकार भवन तथा नगर निकायों के वार्डों में लोगों से आवेदन और शिकायतें प्राप्त की जाएंगी। आवेदन जमा करने वाले लोगों को पावती भी दी जाएगी, ताकि उन्हें अपने आवेदन के संबंध में जानकारी मिल सके। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को होने वाला नियमित ‘सहयोग शिविर’ भी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page