शराब मफिया को केक खिलाना बना गले का फांस,नप गए पीपरा के कोतवाल

शराब मफिया को केक खिलाना बना गले का फांस,नप गए पीपरा के कोतवाल
Facebook WhatsApp

-अजय चौधरी बने नए एसएचओ 

मोतिहारी।पीपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार व दारोगा विपिन कुमार निलंबित किए गए है । दरअसल शराब तस्कर बिट्टू कुमार को पीपरा थाना के दोनों पुलिस पदाधिकारी द्वारा बर्थडे पार्टी में केक खिलाते हुए फोटो वायरल हुआ। जिसको लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने गम्भीर विषय माना और पूरे मामले की जांच की गई तो बातें सामने आई कि यह तस्वीर सत्य है।

लिहाजा एसपी ने दोनों एसआई को सस्पेंड कर दिया। वही पिपरा थाने की कमान गैलेंट्री अवार्डेड अजय कुमार चौधरी के हाथों सौंपी गई है। चंद महीनों के ही निवर्तमान एसएचओ बैक ही गए। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा, पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं होगा। पीपरा थाना के नए थानाध्यक्ष बने अजय कुमार चौधरी, गैलंट्री अवॉर्ड पा चुके हैं। वही वे पश्चिम चंपारण ने कई थानों की कमान भी संभाले है। ऐसे में उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए एसपी ने उन्हें पिपरा थाने की कमान सौंपी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page