एक साल बाद आत्महत्या बनी हत्या,पुराने वीडियो के आधार पर पुलिस की जांच शुरू

एक साल बाद आत्महत्या बनी हत्या,पुराने वीडियो के आधार पर पुलिस की जांच शुरू
Facebook WhatsApp

-संग्रामपुर में विवाहिता की हुई थी संदिग्ध मौत,  फंदे से लटका मिला था शव

-एसपी के निर्देश पर मामले में एसआईटी गठित , आरोपियों की तलाश जारी

मोतिहारी।। सोशल मीडिया पर संग्रामपुर थाना क्षेत्र से संबंधित एक महिला के साथ मारपीट का फोटो एवं वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इसकी जांच तेज कर दी।

वर्ष 2025 में महिला की आत्महत्या की बात कहते हुए सनहा दर्ज कराया गया था। इधर मृतका के भाई के आग्रह पर उक्त मामले ने हत्या कांड दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया है। बताते है  कि उक्त कांड का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में महिला के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।पुलिस के अनुसार वायरल फोटो एवं वीडियो करीब एक वर्ष पुराना हैं। इसका संबंध 2025 में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले से है।

बताते है कि 2 अक्टूबर 2025 को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी मनीषा देवी, पति निखेश कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। महिला फांसी पर लटकी हुई पाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा था। मृतका का भाई सुमित कुमार सिंह ने आवेदन में बहन की मौत को आत्महत्या बताते हुए किसी पर दोष नहीं होने की बात कही थी।

लिहाजा मामले में सनहा भी दर्ज किया गया था। अब करीब एक वर्ष बाद मृतका के भाई ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज के समक्ष आवेदन देकर बहन की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संग्रामपुर थाना में कांड संख्या 356/26, दिनांक 26 सितंबर 2026 को हत्या कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की है। पुलिस के अनुसार साक्ष्यों एवं अनुसंधान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही परिजनों द्वारा तत्कालीन थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page