जदयू विधि प्रकोष्ठ का दावा,बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार
पटना।जदयू (विधि प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार और उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दीपक अभिषेक ने कहा है कि इस बार राज्य में फिर से बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी।
डॉ आनंद कुमार का कहना था कि जहां नेता मंच पर आते हैं, वहां जनता पहले से मौजूद मिल रही है। किसी बुलावे की जरूरत नहीं; लोग खुद उमड़ रहे हैं। इस भीड़ में सिर्फ चेहरों का समंदर नहीं है, बल्कि एक उम्मीद की लहर भी दिख रही है। उनके शब्दों में, यह भीड़ सिर्फ ताली बजाने नहीं आई, यह अपने भविष्य की राह चुनने पहुंच रहे है। बिहार के लोग विकास की पटरी पर आगे बढ़ना चाहते हैं और यही वजह है कि एनडीए के समर्थन में वातावरण बन चुका है।
उन्होने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय से जिस प्रकार बिहार में सड़क,स्कूल, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में सुधार आई है,उसे देखते हुए जनता एकबार फिर एनडीए में अपनी विश्वास जता रहे है।
वही उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दीपक अभिषेक के अनुसार, चुनावी सभाओं में महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी हो रही है। किसानों की मौजूदगी भी बढ़ी है। यह बहुरंगी भीड़ एक संकेत देती दिखती है कि समाज का हर वर्ग इस बार अपने वोट की दिशा साफ कर चुका है।
दीपक अभिषेक कहते हैं कि “बिहार ने पहले भी बदलाव चुना था और अब स्थिरता और प्रगति को आगे बढ़ाने का मन बना चुका है। 2025 से 2030 तक राज्य की बागडोर फिर नीतीश जी के हाथों में जाएगी, यह बिहार तय कर चुका है।

