नशे में धुत टेलर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर, पुलिस को सौंपा
बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनिक रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार के अनुसार, एक टेलर ट्रक के चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए दो-तीन मोटरसाइकिलों को दुर्घटनाग्रस्त करने का आरोप है।
घटना के बाद चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान डुमरीयाघाट थाना क्षेत्र के मिथुन कुमार पाठक रूप में की गई, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

