बंजरिया पुलिस की फौरी कार्रवाई में 14 वर्षीय किशोरी को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद 

बंजरिया पुलिस की फौरी कार्रवाई में 14 वर्षीय किशोरी को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद 
Facebook WhatsApp

-परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त कर आभार प्रकट किया 

बंजरिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के बथना गांव से 16 नवंबर 2026 की रात अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी से एक तरफ जहां बड़ी अनहोनी टल गई, वहीं पीड़ित परिवार को सुरक्षित उनकी बेटी वापस मिल गई।

पुलिस ने किशोरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत नगर से ढूंढ निकाला है।जानकारी के अनुसार, बथना गांव निवासी किशोरी 16 नवंबर की रात अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो वे पुलिस को इसकी सूचना दिए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बंजरिया थाना के अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान, सर्विलांस और स्थानीय सुरागों के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई। पुलिस की इस सक्रिय कार्यशैली के परिणामस्वरूप  महज 12 घंटे के भीतर किशोरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत नगर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए पुलिस ने किशोरी को उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी लाडली को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लिहाजा परिजन अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने निकल कर आया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page