मोतीझील का पानी जल्द होगा स्वच्छ, प्रशासनिक कवायद तेज 

मोतीझील का पानी जल्द होगा स्वच्छ, प्रशासनिक कवायद तेज 
Facebook WhatsApp

-डीएम के नेतृत्व में स्वच्छ जल को झील में पहुंचाने की दिशा में  गहन अवलोकन 

-जनप्रतिनिधि का अतिक्रमणकारियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण मुक्त करने की अपील 

मोतिहारी। शहर के बीचों-बीच अवस्थित मोतीझील के जल को स्वच्छ करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जाहिर है आने वाले दिनों में झील के दूषित पानी को शुद्ध कर दिया जाएगा।  बुधवार को मछुआरा आयोग के अध्यक्ष  ललन चौधरी,  जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, नगर आयुक्त  आशीष कुमार  एवं उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने  चंचल बाबा मठ, चैलाहां पड़रिया टोला, वैतरणी एवं चोरनिया पुल एवं गौशाला पुल का निरीक्षण किया। इस क्रम में निगम पार्षद प्रतिनिधि जय सिंह,भारत यादव, गुल्लू श्रीवास्तव एवं मुखिया विनय कुमार भी उपस्थित थे। 

 उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले तक मोतीझील में साफ और स्वच्छ पानी आता था, जो अब अतिक्रमण, नहर के रिसाव एवं अन्य कारणों से बंद हो गया है।  संयुक्त निरीक्षण के क्रम में यह बात सामने आई की अतिक्रमण हटा दिया जाए, नहर की साफ-सफाई कर दी जाए एवं रिसाव बंद कर दिया जाए तथा कुछ जगह नए नाला का निर्माण हो जाए तो फिर से मोतीझील में स्वच्छ पानी आना शुरू हो जाएगा।

जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया  की गंडक नहर के अधिकारियों से बातचीत करके शीघ्र काम शुरू कराएं। उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि हम सबों को संकल्प लेना है की अपना अपना अतिक्रमण स्वयं हटाकर प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन को सहयोग करें, ताकि मोतीझील में फिर से स्वच्छ और साफ पानी आ सके एवं मोतिहारी शहर का कायाकल्प हो सके। नगर आयुक्त  आशीष कुमार ने नहर विभाग के अधिकारियों से अविलंब बात कर काम शुरू करने की बात कही।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page