सरकार की महत्वाकांक्षी  कायाकल्प अभियान को गंभीरता से ले अधिकारीः डीएम 

सरकार की महत्वाकांक्षी  कायाकल्प अभियान को गंभीरता से ले अधिकारीः डीएम 
Facebook WhatsApp

– संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश 

मोतिहारी। जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रहे कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होने सभी संबंधित पदाधिकारी को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के साथ उनके कार्यालय कक्ष में नगर आयुक्त आशीष कुमार,सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह सहित कायाकल्प से संबंधित विभागों  के पदाधिकारी उपस्थित थे। जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

कायाकल्प अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को  पदाधिकारी गंभीरता से लें। कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जितनी योजनाएं ली गई हैं और जो टाइम फ्रेम निर्धारित है, उसको  ध्यान में रखते हुए हर हाल में योजनाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को कार्यों में और गति लाने एवं निर्धारित अवधि में संपूर्ण कार्य संपन्न कराने के साथ ही जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायती राज के तहत ली गई योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया ।

जिलाधिकारी ने कहा कि ली गई योजनाओं से संबंधित तकनीकी अथवा प्रशासनिक स्वीकृति किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहनी चाहिए। ली गई सभी योजनाओं का संबंधित पोर्टल पर एंट्री हो जाना चाहिए। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को  कायाकल्प अभियान की समीक्षा करने और किए गए कार्यों का स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया। 

इसके पहले की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मॉडल स्कूल के अलावें हर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में एक-एक विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने , उसकी प्रगति की भी समीक्षा की।  सभी कस्तूरबा विद्यालय के कायाकल्प की जिम्मेदारी पूर्व की बैठकों में प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया था, नतीजतन उसकी समीक्षा की गई। विद्यालय भवन का रंग रोगन  साथ-साथ विद्यालय में संचालित किचन और बाथरूम को प्रॉपर तरीके से ठीक करने का निर्देश दिया

। इस दौरान  भवनहीन विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन चिन्हित करने के कार्य की समीक्षा की। वहीं  प्रगति पर संतोष जताया। सभी अंचल अधिकारियों को चिन्हित कर लिए गए जमीन का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया  एवं जहां भी शेष कार्य बचे हुए हैं,उसे तुरंत चिन्हित कर लेने के लिए निर्देशित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page