लोडेड देशी कट्टा के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार
संग्रामपुर। पुलिस ने सिहोरवा कररिया के समीप शनिवार की देर रात्रि छापेमारी कर एक बाइक सवार युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के गिद्दा गांव निवासी सुदामा महतो के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा गया। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और बाइक बरामद कर जब्त कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। छापेमारी टीम में दरोगा अजीत कुमार पंडित सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

