श्रम कानून में किए गए नए प्रावधानों की जानकारी श्रमिको तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यकः जिलाधिकारी 

श्रम कानून में किए गए नए प्रावधानों की जानकारी श्रमिको तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यकः जिलाधिकारी 
Facebook WhatsApp

-श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 

मोतिहारी। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में चार नए कोड के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उनके प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर भवन सभागार  मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी, सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच,मोहम्मद सिबगतुल्लाह एवं सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक,  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम कानून मे किए गए नए प्रावधानों की जानकारी श्रमिकों, नियोजकों एवं संबंधित हितधारको को तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। इन श्रम संहिताओं का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उन्हें सामाजिक सुरक्षा तथा कार्य स्थलों पर सुरक्षित एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है। नतीजतन सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से इन प्रावधानों के व्यापक प्रचार प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, मो. सिबगतुल्लाह ने कहा कि श्रम कानून में किए गए नए प्रधानों की जानकारी श्रमिकों, नियोजकों एवं संबंधित हितधारको को तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।  इन श्रम संहिताओं का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना तथा कार्य स्थलों पर सुरक्षित एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है। जबकि श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश,ने प्रशिक्षण सत्र मे चारों नए श्रम कोड का विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मजदूरी संहिता, 2019 के तहत न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन भुगतान एवं समान पारिश्रमिक से संबंधित प्रावधानों को एकीकृत किया गया है। औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के माध्यम से औद्योगिक विवादों के समाधान, श्रमिकों एवं नियोजको को के बीच बेहतर संबंध तथा औद्योगिक शांति को बढ़ावा देने के प्रावधान किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के अंतर्गत संगठित एवं  असंगठित से क्षेत्र के श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने का प्रावधान है। वही व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यशालाए संहिता, 2020 के अंतर्गत श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल, स्वास्थ्य सुविधाएं, कर्ज के बेहतर वातावरण तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने से संबंधित प्रावधानों का विस्तार से चर्चा की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एलईओ, संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चिरैया, संगीता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तुरकौलिया, रोहित कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासहन एवं हरिओम कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल, ने पीपीटी  के माध्यम से चारों श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों को विस्तारपूर्वक समझाया।  उन्होंने श्रमिकों के अधिकार, नियोक्ताओं की जिम्मेदारियां, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा श्रम कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रतिभागियों की समझ विकसित की।

-चार नए श्रम कोड के प्रमुख लाभ

मजदूरी संहिता, 2019: न्यूनतम मजदूरी का प्रावधान, समय पर वेतन भुगतान, समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक तथा मजदूरी से संबंधित प्रावधानों का सरलीकरण। औद्योगिक संबंध संहिता, 2020: अस्सलाम वालेकुम एवं नियोजन के बीच बेहतर औद्योगिक संबंध, औद्योगिक विवादों के समाधान की व्यवस्था तथा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा।

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020: पत्र श्रमिकों के लिए भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, मातृत्व लाभ, ग्रेच्युती तथा असंगठित एवं गिग श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रावधान। व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशाएं संहिता, 2020: सुरक्षित एवं स्वस्थ कार्यस्थल, स्वच्छता, पेयजल, विश्राम सुविधाए, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित प्रावधान। कार्यक्रम में इसे ईएसआईसी के  ऑफिसर भारत सरकार एवं पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page