पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर पौधारोपण
सिकरहना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के 82वें जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महुआवा पश्चिमी पंचायत के बुढ़नर गांव स्थित मुसहरी टोला में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप मांझी एवं जिला प्रधान महासचिव विजय प्रसाद यादव के नेतृत्व में आम का पौधा लगाया गया।
इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मांझी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। नेताओं ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। साथ ही लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।
मौके पर चिरैया प्रखंड अध्यक्ष रूपमती देवी, हराज नुरुल्लापुर पंचायत अध्यक्ष लखींद्र मांझी, सचिव शंभू मांझी, मीना देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

