मोतिहारी में तीन दिवसीय श्री श्याम जयंती महोत्सव का आगाज
-मटके की थीम पर बन रहे भव्य पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार
मोतिहारी। शहर के हेनरी बाजार स्थित श्याम मंदिर परिसर में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम जयंती महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसको लेकर मटके की थीम पर बन रहे भव्य पंडाल को अंतिम रूप देने में कलाकार पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं।
सिवान तथा कोलकाता के कलाकारों द्वारा बाबा के दरबार के भव्य श्रृंगार की तैयारी भी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि महोत्सव के पहले दिन 19 नवंबर को संगीतमय श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में श्री श्याम निशान पूजन होगा। अगले दिन 20 नवंबर को भव्य श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्ग से गुजर कर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
पुन: रात्रि में अखंड ज्योत, भजन संकीर्तन तथा जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 21 नवंबर को श्री श्याम रसोई तथा 56 भोग के साथ महोत्सव का समापन होगा।
बहरहाल, महोत्सव को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक कुंजन अग्रवाल, मनमोहन शर्मा,कृष्णा काजारिया,रवि केजरीवाल, मनीष डालमिया, दीपक शर्मा, दीपक मोदी, केशव जैन, चंदन सिंघानिया, अंशुमन मोदी, अशोक शर्मा, रॉबिन लोहिया, अरुण लोहिया, पप्पू लोहिया, पप्पू लुंडिया, प्रिया सर्राफ, पिंकी अग्रवाल, सरिता टिबरेवाल, गायत्री देवी मोदी, रीना अग्रवाल, सुरुचि अग्रवाल, दिव्या केजरीवाल, महेश झुनझुनवाला व विष्णु जैन आदि भक्त जुटे हुए हैं।

