मानिकपुर मे पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत

मानिकपुर मे पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र की मठलोहियर पंचायत के मठलोहियार नारा टोला गांव वार्ड नंबर आठ में रविवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान शंभू दास की पुत्री अनिशा कुमारी के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआई रंजन मंडल को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किशोरी के शव को पानी से बाहर निकलवाया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद यूडी केश दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय मुखिया पति कौशर अंसारी एवं सरपंच प्रतिनिधि अच्छे लाल सिंह ने बताया कि अनिशा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता शंभू दास बीपीएल परिवार से आते हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतका की मां संभा देवी का निधन पहले ही हो चुका है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page