लखौरा में दो डूबे एक की मौत,सिकरहना नदी में मिला शव
लखौरा। थाना अंतर्गत भोपत तीयर नदी में जिबतिया के अवसर पर नहाने गए दो बच्चे डूब गए । जिसमें एक रिशु कुमार उम्र 14 पिता उमेश राम मठिया को एसडीआरएफ की टीम ने सही सलामत निकाला , जबकि दूसरा गोलू कुमार उम्र 17 पिता रामनारायण राम की डूबने से मौत ही गई ।
बताते है कि इस मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम , अंचलाधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे । जहा रिशु को सही सलामत निकाल लिया गया जबकि गोलू का शव बरामद हुआ है। रिशु कुमार को निकलने में ग्रामीण एवं पुलिस का भी काफी सहयोग रहा।

वही लखौरा थाना अंतर्गत लुक बाबा मंदिर के पास सिकरहना नदी में एक लड़का रुद्रकांत कुमार उम्र 9 वर्ष पिता चंदेश्वर साह ग्राम लखौरा बिचला टोला ,का शव दिखा जिसको निकलने का प्रयास जारी है ।बताते है कि एक बच्चे की पानी में डूबने की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने का प्रयास शुरू किया गया , कहा गया है कि उक्त रुद्रकांत है , जबकि शव निकले जाने की पूरी कोशिश जारी है ताकि अंतिम रूप से बच्चे की पहचान हो और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाय। इन मामलो में स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है कि प्रशासनिक मदद पीड़ित परिवारों को मिल जाए।

