तुरकौलिया से कथित अपहृत युवती बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

तुरकौलिया से कथित अपहृत युवती बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित रूप से अगवा की गई युवती को बरामद करते हुए मामले में नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयसिंहपुर बाबू टोला निवासी शहजाद अंसारी के पुत्र राजा अंसारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, बरामद युवती का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में जयसिंहपुर बाबू टोला निवासी राजा अंसारी समेत अन्य लोगों को आरोपित किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को युवती और आरोपी युवक के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर तुरकौलिया पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इधर, बरामद युवती को महिला पुलिस पदाधिकारी दारोगा रेणु कुमारी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस युवती का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में भी जुटी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर कथित रूप से अगवा युवती और आरोपी युवक को बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page