तुरकौलिया से चोरी गयी ट्रेक्टर व टेलर 7 घंटे में बरामद कोटवा से हुआ बरामद

तुरकौलिया से चोरी गयी ट्रेक्टर व टेलर 7 घंटे में बरामद कोटवा से हुआ बरामद
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के समीप से चोरी हुआ हार्डवेयर व्यवसायी का ट्रैक्टर-टेलर पुलिस ने सात घंटे के अंदर बरामद कर लिया। ट्रैक्टर में लगे जीपीएस की मदद से पुलिस चोरी हुए वाहन तक पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को कोटवा थाना क्षेत्र के कंझिया गांव से, जबकि टेलर को रतनपुरा खैरवा टोला से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ट्रैक्टर मालिक मुकेश गुप्ता ने बताया कि वह मूल रूप से मुरारपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने निमुईया मोड़ के समीप जमीन खरीदकर मकान बनाया है, जहां गिट्टी, बालू और सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। प्रतिदिन की तरह उन्होंने रात में अपना ट्रैक्टर और टेलर घर के दरवाजे पर खड़ा किया और परिवार के साथ अंदर सोने चले गए। सुबह उठने पर दरवाजे से ट्रैक्टर-टेलर गायब मिला।

इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब 11:53 बजे ट्रैक्टर और टेलर को वहां से जाते हुए देखा गया। ट्रैक्टर में जीपीएस लगा होने के कारण उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस बल के साथ जीपीएस लोकेशन के आधार पर वे कोटवा थाना क्षेत्र के कंझिया गांव पहुंचे, जहां अवधेश यादव के दरवाजे पर चोरी का ट्रैक्टर खड़ा मिला। हालांकि, वहां टेलर नहीं था। जीपीएस और जांच के आधार पर रतनपुरा खैरवा टोला में छापेमारी की गई, जहां सुगा राय के दरवाजे से चोरी का टेलर भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस जांच में वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों की पहचान होने की बात सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए शंकरसरैया परसौना, लक्ष्मीपुर गदरिया, कंझिया और रतनपुरा टोला खैरवा समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि चोरी में शामिल वाहन चोर गिरोह की पहचान कर ली गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page