दो दिवसीय सुगौली महोत्सव का भव्य समापन

दो दिवसीय सुगौली महोत्सव का भव्य समापन
Facebook WhatsApp

-मेडल और प्रशस्ति पत्र से प्रतिभागी सम्मानित 

सुगौली। नगर के विशुनपुरवां रोड स्थित राजा साह राम ज्योति देवी विवाह भवन में रविवार को दो दिवसीय सुगौली महोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य समापन हुआ।महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल,मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 उद्घाटन मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी,मोतिहारी सदर के एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह,रुद्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नितेश,कार्यक्रम के संरक्षक और नगर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास शर्मा,डॉ. प्रमोद स्टीफन,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सपना शर्मा,व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता और के-टू क्लासेज के निदेशक कनक केसरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आयोजनकर्ता कुन्दन मिश्रा एवं कार्यक्रम के संरक्षक विकास शर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी और एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।खेलकूद,कला और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page