उच्च न्यायालय पटना के वरीय अधिवक्ता राकेश ठाकुर को किया गया सम्मानित

उच्च न्यायालय पटना के वरीय अधिवक्ता राकेश ठाकुर को किया गया सम्मानित
Facebook WhatsApp

सुगौली।उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राकेश ठाकुर को बिहार सरकार द्वारा अधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकाश शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगाराम, कोषाध्यक्ष संजय संजू, बृजकिशोर पासवान, अछेलाल पासवान, रंजीत राम, विपिन गुप्ता, राघवेंद्र प्रसाद एवं अशोक सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

श्री खंडेलवाल ने कहा कि राकेश ठाकुर की नियुक्ति सुगौली एवं चंपारण के लिए गौरव की बात है। उनकी विधिक दक्षता और अनुभव का लाभ न्यायिक क्षेत्र को मिलेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकाश शर्मा ने कहा कि मिली नई जिम्मेदारी उनके लंबे विधिक अनुभव और प्रतिभा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page