दो मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में  नेपाली शराब बरामद, एक  गिरफ्तार

दो मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में  नेपाली शराब बरामद, एक  गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल। स्थानीय आबकारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरैया थाना क्षेत्र के भलुवाहां धुपवा टोला सड़क से दो मोटरसाइकिल पर लदी 168 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपित फरार हो गया।

आबकारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से मोटरसाइकिल पर शराब की खेप लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने भलुवाहां धुपवा टोला सड़क पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर लदे बोरों की तलाशी लेने पर 560 पीस, कुल 168 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई। मौके से रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मदन परसौना गांव, वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. जनकदेव सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं, फरार वाहन स्वामी गुड्डू कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page