सेवा मेरा योगदान’ के तहत महादलित बस्ती में सामूहिक भोज का आयोजन
मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आज मुफ्फसिल मंडल के भरौलिया चौक स्थित महादलित बस्ती में सभी समुदायों की सहभागिता के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तथा 13 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री निरंतर बिना थके और बिना अवकाश लिए देश के 140 करोड़ नागरिकों की सेवा में समर्पित हैं। उनके सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
छुआछूत और भेदभाव से ऊपर उठकर सेवा, समरसता और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सामूहिक भोज जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्फसिल मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने की, जबकि मंच का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिंह, केदार शुक्ला, उत्तम मिश्रा, मैनेजर सिंह आदि मौजूद थे।

