सेवा ज्योति यात्रा की तैयारी को लेकर लखौरा मंडल में बैठक आयोजित
लखौरा।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की तैयारियों को लेकर आज लखौरा मंडल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं, जनसंपर्क एवं सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सेवा, समर्पण और जनसहभागिता की भावना को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। सेवा संकल्प के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और सहयोग की भावना को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस यात्रा को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और उत्साह के साथ जुटें तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। विधायक ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का माध्यम है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यात्रा की तैयारियों को लेकर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में अपना योगदान दें। बैठक में उपस्थित मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

