स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसा सांप, मुजफ्फरपुर में बोगी अलग कर आगे रवाना

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसा सांप, मुजफ्फरपुर में बोगी अलग कर आगे रवाना
Facebook WhatsApp

मुजफ्फरपुर। जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी बोगी में शनिवार को सांप दिखने के बाद अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के एसी 2 के ए-2 कोच में सीट के ऊपर यात्रियों ने सांप को रेंगते देखा।जिसके बाद यात्रियों ने इसकी जानकारी टीटीई और रेलवे कर्मचारियों को दी।सूचना मिलने पर दरभंगा और समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे कर्मियों ने कोच के पैनल खोलकर काफी देर तक जांच की।

हालांकि गहन तलाशी के बाद भी पैनल के अंदर सांप का कोई सुराग नहीं मिल सका। एक यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।सांप न मिलने के बावजूद यात्री पूरे सफर के दौरान दहशत के साये में सतर्क बैठे रहे।

रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन के मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने ए-2 कोच को पूरी तरह खाली कराया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया।रेलवे कर्मियों के अनुसार सांप पैनल के किसी छेद में छिपा हो सकता है जो जांच के समय निकल गया होगा। ए-2 कोच की जगह दूसरी बोगी जोड़कर ट्रेन को रात 11 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण ट्रेन मुजफ्फरपुर में करीब एक घंटे तक रुकी रही।

समस्तीपुर रेल मंडल के पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में ए-2 कोच में सांप दिखाई देने की सूचना यात्रियो ने दी। जिसके बाद दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में जांच कराई गई। जांच के दौरान सांप नहीं मिला। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के तौर पर कोच को ट्रेन से अलग कर दूसरी बोगी लगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page