लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रेल पुलिस ने लिया एकता की शपथ

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रेल पुलिस ने लिया एकता की शपथ
Facebook WhatsApp

रेल थानाध्यक्ष ने दिलाई एकता की शपथ

पूर्वी चंपारण,31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रेल थानाध्यक्ष वी के झा ने पुलिसकर्मियों को एकता की शपथ दिलायी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस प्रकार देश की अखंडता और एकता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया वह हम सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एकता शपथ ग्रहण में सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से समाज में एकता,भाईचारा और राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने को कहा।एकता शपथ का उद्देश्य जवानों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देना रहा।एकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एएसआई मुनेंद्र सिन्हा,संजय रजक,कांस्टेबल रिजुर रहमान,निरंजन कुमार,विमला कुमारी,गौरी कुमारी,नीतू कुमारी और पीटीसी के जवान पंकज कुमार शामिल रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page