बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री एवं पेयजल से लदी गाड़ियो को सांसद ने किया रवाना

बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री एवं पेयजल से लदी गाड़ियो को सांसद ने किया रवाना
Facebook WhatsApp

 मोतिहारी।गोविन्दगंज एवं हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिये गुरुवार को गांधी ऑडिटोरियम, से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री एवं पेयजल से लदी वाहनों को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने रवाना किया।

श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। शासन एवं प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, मोतिहारी द्वारा भी बाढ़ प्रभावित लोगों तक पेयजल एवं आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। राहत सामग्री गोविंदगंज  एवं हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page