गुजरात के सूरत में डिंडोली छठ सरोवर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गुजरात के सूरत में डिंडोली छठ सरोवर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Facebook WhatsApp

सूरत। श्री छठ मानव सेवा ट्रस्ट व सूरत महानगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में डिंडोली छठ सरोवर पर छठ पूजा महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। महापर्व के अवसर पर लाखों की संख्या में छठ व्रती, श्रद्धालु और समाज के लोग उपस्थित हुए।पूरे सरोवर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। छठ व्रतियों ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छठ व्रतियों का अभिवादन कर उन्हें महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ सूरत महानगरपालिका के डिप्टी मेयर श्री सुधाकर चौधरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती झंखना बेन पटेल, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजनभाई पटेल,पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष नीतिन भाई भजियावाला सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सूर्य उपासना के साथ आयोजित इस महापर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी विशेष आकर्षण पैदा किया। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया। आयोजन स्थल पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं के बीच लोकआस्था और सामाजिक एकता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली।

महोत्सव में छठ मईया के लोकगीतों से सूरत के मशहूर गायक विजय शुक्ला ने छठ व्रतियों और श्रोताओं को मनमुग्ध कर दिया था। देर रात भजनों के माध्यम से भक्तों को जागरण कराते रहें।

श्री छठ मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री राजेंद्र उपाध्याय ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं, पुलिस प्रशासन तथा सूरत महानगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भी सराहना की।ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन भव्य और यादगार बन सका। ट्रस्ट ने समस्त श्रद्धालुओं और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद किया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page