सारण-चंपारण के शिक्षकों ने भरी हुंकार,कहा, इस बार शिक्षकों के प्रतिनिधि बनेगे रामेन्द्र राय
मोतिहारी। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-03 के प्रत्याशी एवं विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामेन्द्र राय के सम्मान में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को लक्ष्मी नारायण दुबे (एल.एन.डी.) कॉलेज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं प्राध्यापिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह महिला कॉलेज, मुंशी सिंह कॉलेज, एस.एन.एस. कॉलेज, भुवन मालती बी.एड. कॉलेज, घोड़ासहन डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न उच्च विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से श्री राय को अवगत कराया। इस अवसर पर उपस्थित विद्वतजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. श्याम शंकर पाण्डेय, डॉ. अभिषेक पाण्डेय, डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विपिन दुबे, डॉ. प्रभाकर, प्रो. श्याम नारायण, डॉ. संजय कुमार सहित अनेक प्राध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय से भी बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही। इनमें डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. राम प्रसाद, डॉ. युगल किशोर दाधीच, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत राय, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. मनीष भारती, डॉ. बुधि प्रकाश जैन, डॉ. दुर्गेश्वर सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. तारा चंद्र राम, श्री आकाश कुमार एवं श्री मुकेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं कृष्णा कुमार दुबे महाविद्यालय के शिक्षकों की सहभागिता एवं भूमिका सराहनीय रही। उपस्थित शिक्षकों ने श्री रामेन्द्र राय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनके पक्ष में सहयोग का आश्वासन दिया।
अंत में प्रत्याशी रामेन्द्र राय ने अपने संबोधन में शिक्षकों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने तथा उनके अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

