भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर खरना पूजा में शामिल हुए सीएम सम्राट और राज्यपाल अता हसनैन समेत कई नेता

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर खरना पूजा में शामिल हुए सीएम सम्राट और राज्यपाल अता हसनैन समेत कई नेता
Facebook WhatsApp

पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना स्थित 3, टेलर रोड आवास पर पारंपरिक विधि-विधान से खरना पूजा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छठ महापर्व की पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक मान्यताओं का विशेष ध्यान रखते हुए खरना का प्रसाद तैयार किया गया।इस दौरान पूरे आवासीय परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

उल्लेखनीय है, कि नितिन नवीन स्वयं भी महापर्व छठ पर उपवास रखते हैं।
राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र के अतिरिक्त कई मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कई सांसद, विधायक व विधान पार्षद के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन से प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि छठी मइया से कामना करते हैं कि बिहार सहित पूरे देश के सभी लोग स्वस्थ एवं निरोग रहें। सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

बिहार समेत पूरे देश का चहुंमुखी विकास हो तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि महान छठ पर्व के दूसरे दिन ‘खरना प्रसाद’ ग्रहण किया जाता है। बिहार के लोग इस कठिन और कठोर व्रत को जिस तरह से मनाते हैं, वह इसके रीति-रिवाजों को एक विशेष महत्व देता है। जहां यह पर्व शुद्धता, पवित्रता, अनुशासन और साफ-सफाई पर बहुत जोर देता है, वहीं इसमें माताओं और बहनों की भागीदारी-अक्सर पारंपरिक लोक गीतों के साथ-इसे और भी समृद्ध बनाती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page