गायघाट मे अनुदानित दर पर मिल रहा रहा है चना, मटर व मसूर बीज

गायघाट मे अनुदानित दर पर मिल रहा रहा है चना, मटर व मसूर बीज
Facebook WhatsApp


-मसूर प्रत्यक्षण बीज मुफ्त मे दे रहा है क़ृषि विभाग
-हरसिद्धि मे 133 एकड़ मे विभाग करा रही है मसूर की खेती

हरसिद्धि। क़ृषि विभाग दलहन व तेलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध करा रही है। विभाग ने हरसिद्धि प्रखंड में 133 एकड़ मे मसूर प्रत्यक्षण योजना के तहत मसूर की खेती करा रही है। जिसके लिए बीज व दवा किसानों को मुफ्त मे क़ृषि विभाग दे रही है। यहाँ बड़े पैमाने पर चना की खेती भी करायी जा रही है। चना की बीज भी अनुदान पर किसानों को मिल रहा है। सरसो प्रत्यक्षण योजना से मुफ्त मे बीज मिल रहा है। वही अनुदान पर मसूर, मटर, सरसो सहित अन्य बीज विभाग किसानों को उपलब्ध करा रही है। बीज वितरण गायघाट स्थित बीआरबीएन के डीलर शिव शक्ति खाद बीज भंडार से किया जा रहा है। मसूर प्रत्यक्षण योजना के लिए प्रखंड के आठ पंचयात का चयन किया गया है। चयनित पंचायत मे घीवाढार, जागापाकड़, मानिकपुर, मठलोहियार, मुरारपुर, ओलाहा मेहता टोला, उज्जैनलोहियार व यादोपुर शामिल है। बीज लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन डिमांड करना पड़ेगा। डिमांड नंबर आने के बाद डीलर के यहाँ किसान जाकर अंगूठा लगाकर बीज मिल रहा है। बीएओ राघो प्रसाद ने बताया कि बीज वितरण शुरू है। किसानों से आग्रह किया कि बीज लेकर यथाशीघ्र दलहन व तेलहन की खेती करे। बीज वितरण मे किसान सलाहकार ठाकुर जयराम सिंह, भारतेन्दु प्रसाद, अरविन्द भारद्वाज, संतोष सिंह, विजय सिंह, संतोष पासवान व क़ृषि समन्वयक कृष्णा गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, अंकित निराला, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार सहित अन्य पुरे जोर शोर से लगे हुए है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page