एनडीए ने जारी किया संकल्प पत्र,उत्तर बिहार को बाढ मुक्त बनाने की योजना

एनडीए ने जारी किया संकल्प पत्र,उत्तर बिहार को बाढ मुक्त बनाने की योजना
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा रामविलस के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जितन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, विनोद तावड़े।जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से संकल्प पत्र को जारी किया।

इसमें रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष जोर दिया गया है। गठबंधन ने अगले पाँच वर्षों में बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का वादा किया है।

संकल्प पत्र जारी करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्कीलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। 1 करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता देंगे। साथ ही एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। मिशन करोड़पति के माध्यम से चिन्हित महिला उधमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख की सहायता दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी।

कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत की जाएगी। किसानों को हर वर्ष 9000 का लाभ दिया जाएगा। एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा, पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहू, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। बिहार मत्स्य मिशन की शुरुआत करके हर प्रखण्ड में चिलिङ्ग और प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने घोषणा की कि साथ नए एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे। 3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण करेंगे। अमृत भरत एक्सप्रेस व नामों रैपिड रेल सेवा का विस्तार करेंगे। 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होगी। न्यू पटना में ग्रीन फील्ड शहर, प्रमुख शहरों में सेटेलाइट टाउनशिप।

उन्होंने कहा कि माँ जानकी कि पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकसित करेंगे। पटना के समीप ग्रीन फील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। दरभंगा, पूर्णिमा एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। 10 नए शहरों से घरेलू उड़ान मिलेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page