सांसद ने महादलित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच किताब, कलम एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया 

सांसद ने महादलित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच किताब, कलम एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया 
Facebook WhatsApp

केसरिया।विधानसभा अंतर्गत दक्षिणी भवानीपुर पंचायत के भवानीपुर महादलित बस्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच किताब, कलम एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद बच्चे उपस्थित रहे। किताब, कलम एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

सांसद श्री सिंह ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में ललन सहनी, पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, भाजपा नेता रिंकू पाठक,  वकील सहनी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page