छठ व्रतियों के बीच भाजपा नेता ने किया साड़ी व पूजन सामग्री का वितरण

छठ व्रतियों के बीच भाजपा नेता ने किया साड़ी व पूजन सामग्री का वितरण
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। छठ महाव्रत के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के धनखरैया गांव में स्थानीय भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं उनके परिवार की ओर से छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं छठ पूजा से संबंधित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस दौरान गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सैकड़ों महिलाओं को साड़ी और पूजा सामग्री देकर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का महान पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ पर्व की खुशियां साझा करना एक सुखद अनुभव है।

इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष उनके परिवार की ओर से छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजा सामग्री का वितरण किया जाता है। उन्होंने सभी छठ व्रतियों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए भगवान भास्कर और छठी मईया से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। साड़ी एवं पूजन सामग्री पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए गुप्ता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page